महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस अधिनियम पर खुशी जाहिर की लेकिन सरकार पर हमला भी बोला और कहा कि जातिगत जनगणना से ध्यान भटकाने के लिए महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया जबकि तत्काल इसे लागू नहीं किया जा सकता है।
महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर बोला हमला
महिला आरक्षण बिल 10 साल बाद पारित हुआ है लेकिन इसे तुरंत आज ही लागू भी किया जाना चाहिए और इसमें OBC महिला समाज के लिए भी सीटें आरक्षित होनी चाहिए थी बीजेपी ने OBC के लिए क्या किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बिल में दो कमियां हैं उनका इशारा जातीय जनगणना और परिसिमन पर रहा।
जातिगत जनगणना से भटकाने के लिए बीजेपी ने खेला दांव(राहुल गांधी)
राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार कहती है कि उन्होेनें ओबीसी के लिए बहुत सोचा है लेकिन इस बात का जवाब सरकार दे कि आखिर 90 वरिष्ठ सचिवों में केवल 3 ओबीसी सचिव वर्ग क्यों है? क्या देश में केवल ओबीसी की जनसंख्या 5 प्रतिशत ही है? महिला विधेयक अच्छी अच्छी चीज है लेकिन जनगणना और परिसिमन के दो फुटनोट जोड़ दिए गए हैं।
आगे उन्होंने कहा कि इस बिल में जनगणना और परिसिमन की बात करना सही नहीं होगा और साथ ही देश में जातीय जनगणना होना जरूरी है। सरकार ने इस बिल को लाने में काफी समय का वक्त लगाया है और जातिगत जनगणना से भटकाने के लिए प्ले कार्ड खेला है।

