महिला आरक्षण बिल लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद आज 22 सितंबर को दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पर बीजेपी महिला मोर्चा ने जश्न मनाया, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, मोदी हैं तो सब मुमकिन है, पीएम मोदी को धन्यवाद के नारे लगे।
सबसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंचे उसके थोड़ी देर बाद पीएम मोदी मुख्यालय पहुंचे जहां उनका बीजेपी महिला मोर्चा ने जोरदार स्वागत किया, पुष्पवर्षा कर के और पीएम मोदी को पटका पहनाकर उनका अभिवादन किया एक महिला ने प्रधानमंत्री के पैर भी छुए।
महिला आरक्षण बिल पास होने पर पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत
पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय के विस्तार कार्यालय में पहुँचे और मंच पर उनका फूल माला पहनाकर महिलाओं ने अभिवादन किया और प्रधानमंत्री ने महिलाओं के पैर छूकर उनका सम्मान किया। मंच पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा और अन्य बीजेपी की कुछ महिलाएं साथ मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें : महिला आरक्षण बिल राज्यसभा से भी हुआ पास, बीजेपी मना रही जश्न
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की हर माता, बहन-बेटी को दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण दिया सबसे पहले तो उन्होनें देश की हर माता, बहन-बेटी को बधाई दी उसके बाद कहा आने वाली पीढ़ियां इस ऐतिहासिक निर्णय की चर्चा करेंगी। महिला आरक्षण बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद पीएम मोदी ने कहा कुछ फैसले देश का भाग्य बदलते हैं हम सभी ऐसे ही निर्णय के साक्षी बने हैं।
कई दशकों से देश को इस बिल का इंतजार था हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है हमें महिलाओं के सम्मान का अवसर मिला। नारी शक्ति वंदन अधिनियम सामान्य बिल नहीं ये बिल विकसित भारत की ओर बड़ा कदम है। इस बिल से महिलाओं का जीवन स्तर सुधरेगा जो गारंटी दी ये बिल उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।
बीजेपी 3 दशक से प्रयास कर रही थी बिल पास कराने में दशकों पुराने अड़ंगे थे पहली बार इस बिल को इतना व्यापक समर्थन मिला। हमारी सरकार ने महिलाओं से जुड़ी बंदिशें तोड़ने की कोशिश की हमने बेटियों के हर सुख की चिंता की बेटियों की परेशानी खत्म करने की कोशिश की बेटियों के लिए रोजगार, स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए। महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश बढ़ाया।
देश को विकसित बनाने के लिए मजबूत सरकार ही ले सकती है बड़े फैसले (PM Modi)
जनता ने हमें वोट देकर स्थिर वे मजबूत सरकार बनाया सरकार बड़े फैसले ले रही है दशकों से लटके कार्य को पूरा कर रही है हमारी सरकार महिला हित के लिए हर स्तर पर बीजेपी फैसले ले रही है। इस बिल के लिए पहले सिर्फ लीपापोती की गई कुछ लोगों को इस बिल के नाम पर परेशानी खड़ी करी लेकिन पूर्ण बहुमत की सरकार देश को आगे लेकर जा रही है और जा सकती है।
पीएम मोदी ने कहा देश को विकसित बनाने के लिए मजबूत सरकार ही बड़े फैसले ले सकती है। महिला आरक्षण बिल देश का भाग्य बदलेगा देश को महिलाओं का भी नेतृत्व मिलेगा। जो पहले बिल फाड़ते थे उनको समर्थन करना पड़ा आज वो लोग बिल को समर्थन देने को मजबूर हुए भारत को विकसित बनाकर ही रहेंगे।

