सीमा पार से आई प्रेम कहानियों के मामले तेजी से बढ़ रहें हैं पहले सीमा फिर अंजू उसके बाद सोनिया अख्तर प्यार को पाने के लिए इन्होनें सीमा पार की और देश दुनिया में सारे सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी और अब फिर एक बार ऐसी ही प्रेम कहानी सामने आई है लेकिन थोड़ी अलग एक 35 साल के पाकिस्तानी शख्स ने 70 साल की कनाडाई बुजुर्ग महिला को अपना हमसफर बना लिया।
35 साल के पाकिस्तान शख्स ने 70 साल की कनाडाई महिला को बनाया अपना हमसफर
पाकिस्तान के इस शख्स का नाम रिपोर्ट के मुताबिक नईम है और अपने से दोगुना बुजुर्ग 70 साल की कनाडाई महिला से उन्होनें शादी की है। इतने Age Gap को लेकर नईम को काफी ताने सुनने पड़ रहें हैं लेकिन उन्होनें पाकिस्तानी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक इंटरव्यू देते हुए कहा कि फेसबुक पर एक दशक पहले वो और उनकी पत्नी दोस्त बने प्यार हुआ और फिर एक साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया। नईम ने एक कहावत सही साबित कर दी की प्यार उम्र नहीं देखता, देखता है तो सिर्फ सच्चा दिल और भावनाएं देखता है लेकिन लोग उन्हें गोल्ड डिगर कहकर मजाक बना रहें हैं।
ये भी पढ़ें : महिला आरक्षण बिल राज्यसभा से भी हुआ पास, बीजेपी मना रही जश्न
प्यार में नईम ने उम्र की बंदिशों को तोड़ा
पाकिस्तान के नईम और कनाडाई बुजुर्ग महिला की काहनी दोस्ती से शुरू हुई उसके बाद प्यार में बदली इतने बड़े उम्र के फासले से लोग इस रिश्ते पर चिंता भी जता रहें हैं क्योंकि नईम को पत्नी को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हैं और वो केवल पेंशन के बलबूते पर जीती हैं इसलिए नईम और उनकी पत्नी ने ये फैसला लिया है कि जिंदगी जीने के लिए वो यूट्यूब चैनल का सहारा लेकर कमाई करेंगे और अपना जीवन चलाएंगे। बता दें कनाडाई महिला नईम से शादी करने के लिए पाकिस्तान पहुंची थी। अब नईम का कहना है कि उनकी योजना अपनी पत्नी के साथ कनाडा जाने की है। बता दें ये पहला ऐसा मामला नहीं है जब प्यार में उम्र का इतना ज्यादा फासला वाला मामला सामने आया हो इससे पहले भी पाकिस्तानी पुरूषों ने अपने से दोगुनी महिला से प्यार कर के शादी की।

