लोकसभा के बाद महिला आरक्षण बिल गुरूवार को राज्यसभा में भी पारित हो गया। राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पक्ष में 215 वोट पड़े विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा। बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पास हो जाने के बाद दिल्ली भाजपा मुख्यालय में बीजेपी महिला मोर्चा ने जश्न मनाया।
नारी शक्ति अधिनियम राज्यसभा से भी पास केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खुशी की जाहिर
नए संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण बिल पास होने से भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल बन गया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खुशी जाहिर करते हुए पीएम मोदी का आभार किया और कहा मोदी हैं तो सब मुमकिन है।
पीएम मोदी हैं तो मुमकिन है (केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी)
स्मृति ईरानी खुद महिला विभाग मंत्री हैं तो इस बिल पास होने पर वो बेहद ही खुश थीं कि जो महिला सशक्तिकरण के लिए बिल इतने साल से लटका पड़ा था आखिरकार पास हो गया हमने कई बार सुना है मोदी है तो मुमकिन है पीएम मोदी के इस फ़ैसले ने फिर ये साबित कर दिया कि कोई खोखले शब्द नहीं।
बिल पास होने के बाद ये अड़चने आ रहीं सामने
बता दें लोकसभा में महिला आरक्षण बिल में 454 पक्ष में वोट पड़े थे और 2 वोट विपक्ष में पड़े थे। बिल पास बेशक हो गया हो लेकिन अभी इसमें अड़चने भी है बिल को पहले महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा जाएगा उनसे मंजूरी मिलने के बाद ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून बनेगा हालांकि इस अधिनियम को कानून बनने के लिए पहले जनगणना होना जरूरी है उसके बाद परिसिमन होना है उसके बाद ही कहीं ये महिला आरक्षण अधिनियम लागू हो सकेगा।
महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद बीजेपी मना रही जश्न
साल 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू हो पाएगा लेकिन भाजपा ने बिल पास कराकर साल 2024 चुनाव के लिए दांव खेल दिया है। आधी आबादी यानि महिलाओं को भाजपा ने अपनी तरफ कर लिया है। खैर अभी तो भाजपा जश्न बना रही दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पर इस समय उत्सस जैसा माहौल है पीएम मोदी भी मुख्यालय पहुंचेगें और उनका स्वागत किया जाएगा। महिला मोर्चा करेगी प्रधानमंत्री का स्वागत कई दिग्गज नेता भी जश्न में शामिल होंगे।

