यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज 21 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में आगाज़ होने जा रहा है। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शाम चार बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुभारंभ करेंगी। इससे पहले सीएम योगी 2 बजे ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर (Expo Mart) पहुंचेंगे और महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सीएम योगी का 3: 45 पर स्वागत करेंगी उसके बाद सीएम और राष्ट्रपति यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे।
आम लोगों का नहीं है कोई टिकट
इस एक्सपो सेंटर (Expo Mart) में 60 देशों से लोग आएंगे और ये मेला 5 दिनों तक चलेगा इस मेले में 2.5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। साथ ही इस पांच दिवसीय व्यापार मेले में दो हजार से अधिक उत्पादक और 300 ब्रांड भाग ले रहे हैं।
एक्सपो मार्ट (Expo Mart) के अलग-अलग हॉल में सभी के स्टॉल लगे हैं। सरकार ने सभी प्रकार के उत्पादकों को मेले में बुलाया है। मेले में यूपी के 75 जिलों के उद्यमी अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। प्रदेश से निर्यात होने वाले सभी उत्पाद मेले में मौजूद रहेंगे। प्रतिष्ठित उद्यमियों के साथ-साथ उन नए उद्यमियों को मौका दिया गया है। जिन्होंने पिछले दो से तीन साल में अपना कारोबार (स्टार्टअप) शुरू किया है। इनके अलावा महिला उद्यमियों को भी अलग से मंच मिलेगा।
60 से अधिक देशों के बायर्स भी इस एक्सपो सेंटर में करेंगे शिरकत
एक जनपद एक उत्पाद योजना के साथ 54 जीआई उत्पाद भी मेले में देखने को मिलेंगे। मेले में 60 से अधिक देशों के बायर्स आ रहे हैं। जबकि बिजनेस ऑवर के लिए अब तक 68 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके है। बिजनेस ऑवर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा। रजिस्ट्रेशन के आधार पर उनको प्रवेश मिलेगा।
ये भी पढ़ें : कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे कुलियों से मिलने, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
एक्सपो सेंटर में ऑटोमोबाइल कंपनियां भी होंगी शामिल
हॉल नंबर 12 में लगेगा मिनी ऑटो एक्सपो जहां पर ऑटोमोबाइल जगत की 32 कंपनियां अपने वाहन प्रदर्शित करेंगी। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर वाहन इलेक्ट्रिक होंगे। इनमें कीया, एमजी मोर्ट्स, टाटा, मारुति, रेनॉल्ट, हुंडई समेत अन्य बड़ी-बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल होंगी। मेले में कई दोपहिया कंपनियों के वाहन भी प्रदर्शित किए जाएंगे
खाने के स्वादिष्ट व्यंजन भी एक्सपो सेंटर में होंगे उपलब्ध
अब मेले में खाना ना हो तो वो मेला नहीं लगता आने वाले लोगों को यूपी के विभिन्न जिलों के स्वादिष्ट व्यंजन का जायका भी इस मेले में मिलेगा। हॉल नंबर 15 के बाहर खाने के स्टाल होंगे। जहां पर बृज की गली, अवध का जायका समेत अन्य जगहों के लजीज व्यंजन उपलब्ध होंगे।

