Sukkha Deneke Shot Dead: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में तल्खी आई है। दोनों देशों के बीच रिश्ते भी लगातार तनावपूर्ण बने हुए है। इस बीच एक और बड़ी खबर आई है कि कनाडा में एक और खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की विन्निपेग में बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बता दें कि इसे गैंगवार का परिणाम बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: भारत के सख्त एक्शन से तिलमिलाया कनाडा, एक बार फिर भारत के खिलाफ उठाया यह कदम
बंबीहा गैंग का गैंगस्टर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गैंगस्टर सुक्खा खालिस्तानी समर्थक संगठन में शामिल था और चरमपंथियों की मदद कर रहा था। सुक्खा 2017 में फर्जी पासपोर्ट के जरिये भारत से भाग कर कनाडा चला गया था। खुफिया जानकारी के मुताबिक दुनेके दविंदर बंबीहा गैंग का गैंगस्टर था और पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला था। सूत्रों के मुताबिक कनाडा के विन्निपेग में अंतर-गिरोह प्रतिद्वंद्विता में गैंगवार में उसकी हत्या हुई है।
यह भी पढ़ें: भारतीय मूल के कनाडाई सांसद ने पीएम ट्रुडो पर उठाए सवाल, हिंदुओं से की यह खास अपील
टारगेट किलिंग का एक्सपर्ट
बता दें कि सुक्खा को गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला का करीबी माना जाता था। वह टारगेट किलिंग के लिए जाना जाता था। गौरतलब है कि कनाडा में रह रहे गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला गोल्डी बराड़ और लॉरेंस विश्नोई का प्रतिद्वंद्वी है। एनआईए ने खालिस्तानी आतंकियों और 43 गैंगस्टर की लिस्ट कनाडा सरकार को सौंप कर उनकी बेनामी संपत्तियों की जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इस सूची में मारे गए सुक्खा का नाम भी शामिल था।

