नोएडा के हाउसिंग सोसायटीज में कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है, एक बार फिर नोएडा के एक पॉश सोसायटी में पालतू कुत्ते ने 6 साल मासूम बच्चे पर हमला कर दिया जिसमे बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया, घटना के बाद सोसायटी में लोग रोष में है।
डॉग पॉलिसी का भी नहीं हो रहा फायदा, लगातार बढ़ रहा कुत्तों का आतंक
दरअसल नोएडा के थाना फेस 2 इलाके के सेक्टर 110 स्तिथ लॉट्स पैनाच सोसायटी में मंगलवार शाम एक बच्चा खेलने के लिए पार्क में आया था, इसी दौरान सोसायटी का रहने वाला एक व्यक्ति अपने कुत्तों की सोसायटी में वॉक करवा रहा था जैसे ही 6 वर्षीय मासूम बच्चा कुत्ते के पास पहुंचा कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया, कुत्ते ने बच्चे के जांघ को काट लिया जिसमे बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया, पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, घटना के बाद सोसायटी के लोगो में रोष है लोगो का कहना है की सोसायटी में लगातार कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है लेकिन किसी तरह की कोई करवाई नही होती, नई डॉग पॉलिसी लाई गई लेकिन कोई फायदा नही हो रहा।
ये भी पढ़ें : Noida News : शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म
हाल में पालतू कुत्तों के आतंक से कई लोग हो चुके हैं घायल
बता दें की नोएडा के हाउसिंग सोसायटी में डॉग बाइट का यह कोई नया मामला नही है हाल ही जेपी अमन सोसायटी में कुत्तों ने रिटायर्ड आईएएस अफसर पर हमला कर दिया था जिसके बाद नाराज सोसायटी के लोग नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पहुंच उचित कदम उठाने की मांग किया, सोसायटी के लोगो का कहना था की अगर सोसायटी में कुत्तों को लेकर कोई उचित करवाई नही हुई तो हम लोग फ्लैट बेच देंगे।

