Women Reservation Bill 2023: संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए कहा कि 1974 में जनसंघ ने महिला आरक्षण की बात की थी। भाजपा ने महिलाओं को आरक्षण दिया है।
संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण देना वर्जित है
बता दें कि लोकसभा में बुधवार को विपक्ष ने सरकार पर अल्पसंख्यकों को आरक्षण न देने का आरोप लगाया। इसपर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति ईरानी ने जवाब देते हुए कहा कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण देना वर्जित है।
यह भी पढ़ें: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने राज्य मंत्री दिनेश खटीक के खिलाफ खोला मोर्चा
महिला सशक्तीकरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प : स्मृति ईरानी
विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सत्ता उनके पास थी, चमन उन्होंने लूटा वरना आज कब की ये घोषणा हो चुकी होती। यूपीए सरकार कमजोर बिल लेकर आई थी। उन्होंने कहा, ”अगर हम संविधान की गरिमा के नजरिए से देखें तो इस विधेयक के जरिए लक्ष्मी ने संवैधानिक रूप ले लिया है।” महिलाओं का सशक्तीकरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है। आज आयुष्मान योजनाओं के जरिए महिलाओं को देशभर में इलाज मिल रहा है। उज्जवला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को लाभ मिला है।

