दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा बाजार में दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से हमला करने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है वीडियो में एक व्यक्ति दौड़कर आता है और दूसरे व्यक्ति पर चाकू से हमला करता है। हालांकि वहां खड़ी भीड़ तुरंत उस युवक की जान बचा लेती है लेकिन वह मामूली रूप से घायल हो गया।
हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
बता दें नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में हुई इस हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी तो अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों के बीच पैसों को लेकर विवाद था इसी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
दादरी थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि वायरल वीडियो 19 सितंबर की है जहां पर नई आबादी में इस्लामिया मदरसे के पीछे वाली गली में नई आबादी के चांद मस्जिद निवासी सादाब पर ताजू मेंबर वाली गली के गुड्डू ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें गुड्डू के साथ अन्य कई लोग थे जहां पर गाली गलौज करते हुए शादाब के हाथ पर चाकू मार कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास से काफी लोग इकट्ठा हो गए जिन्हें देखकर आरोपी चांद से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
घटना के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल का प्राथमिक उपचार कराया। घायल शादाब ने दादरी पुलिस से मामले की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संगीत धाराओं में मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

