कुछ समय पहले शुरू हुई Akasa Airlines के 43 पायलटों ने अचानक से इस्तीफा दे डाला है जिसके बाद एयरलाइंस बंद करने तक नौबत आ गई है खुद एयरलाइंस ने भी क्राइसेस को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट को इस बात की जानकारी दी।
आकासा एयरलाइंस के पायलटों ने दिया इस्तीफा कंपनी को हो रहा घाटा
आकासा एयरलाइंस (Akasa Airlines) ने अपना पक्ष रखते हुए कहा पायलटों ने अचानक इस्तीफा दे डाला और अपने पदों के अनुसार 6 महीने या एक साल का नोटिस पीरियड भी पूरा नहीं किया जिस वजह से सितंबर में आकासा एयरलाइंस (Akasa Airlines) को हर दिन करीब 24 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी रही है और इससे कंपनी काफी घाटे में जा रही है।
पायलटों के इस्तीफे से कंपनी रद्द कर चुकी है इतनी फ्लाइटें
एयरलाइंस ने बताया कि विभिन्न रूटों पर रोजाना करीब 120 फ्लाइट संचालित होती हैं। अगस्त में हम 600 फ्लाइटें रद्द कर चुकें हैं और अगर इसी तरह पायलट इस्तीफा देते रहे तो सितंबर के अंत तक 600 से 700 फ्लाइटें रद्द करनी पड़ सकती हैं।
कंपनी ने पायलटों से मुआवजे की मांग की
वहीं एयरलाइंस के CEO विनय दुबे ने कहा अचानक से पायलटों का छोटे वर्ग में एक साथ अपने कर्तव्यों से इस्तीफा देना, बिना नोटिस पीरियड किए बिना ऐसे ही चले जाने की वजह से जुलाई से लेकर सितंबर तक उड़ानों को अंत में रद्द करना पड़ा। वहीं कंपनी पायलटों से 22 करोड़ के मुआवजे की मांग कर रही है कि अचानक उनके इस्तीफे से कंपनी को काफी घाटा हो रहा है।
ये भी पढ़ें : Noida : सब्जी का बिल ना चुकाने पर एक युवक को भरे बाजार में कर दिया गया निर्वस्त्र
बता दें आकासा एयरलाइंस वही कंपनी है जिसमें दिवंगत शेयर बाजार के बिग बुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला ने निवेश किया था। आकासा कंपनी 7 अगस्त 2022 में शुरू हुई थी और एक साल के अंदर कंपनी घाटे में जा रही है।

