UP News: केंद्र की भाजपा सरकार ने कल लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया जिसके बाद से सियासत तेज हो गयी। जहां एक ओर कई राजनीतिक दल इस विधेयक के समर्थन में है तो कई ऐसे भी दल है जो इस बिल में खामियां गिना रहे है और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रहे है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल को महाझूठ करार दिया है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यदाव ने कहा कि इसे लागू करने में कई साल लग जाएंगे। ऐसे में महिलाओं से झूठ बोलने की क्या जरूरत थी ?
यह भी पढ़ें: भारत के सख्त एक्शन से तिलमिलाया कनाडा, एक बार फिर भारत के खिलाफ उठाया यह कदम
झूठ बोलने की क्या ज़रूरत : अखिलेश यादव
बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज सुबह एक्स पर ट्वीट करके कहा कि नई संसद के पहले दिन ही भाजपा सरकार ने ‘महाझूठ’ से अपनी पारी शुरू की है। उन्होंने कहा कि जब परिसीमन और जनगणना हुए बिना महिला आरक्षण बिल लागू हो ही नहीं सकता, जिसमें कई साल लग जाएंगे, तो भाजपा सरकार को इस आपाधापी में महिलाओं से झूठ बोलने की क्या ज़रूरत थी।
उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा न जनगणना के पक्ष में है और न ही जातिगत गणना के। उन्होंने कहा कि इनके बिना तो महिला आरक्षण संभव ही नहीं है। ये आधा-अधूरा बिल ‘महिला आरक्षण’ जैसे गंभीर विषय का उपहास है, इसका जवाब महिलाएं आगामी चुनावों में भाजपा के विरूद्ध वोट डालकर देंगी।

