Noida News : नोएडा में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटो जीपी बाइक रेस के दौरान जनपद गौतम बुद्ध नगर की व्यवस्था को संभालने की कमान 7000 से अधिक पुलिस कर्मियों को दी गई है। जिले में पुलिस के जवानों के साथ साथ लगभग 12 पीएसी की कंपनियां और कमांडो की भी तैनाती की जाएगी। पूरे जनपद की सुरक्षा व्यस्था को लगभग साढ़े 8 हजार जवानों के हवाले किया गया है, जिनमें आईपीएस स्तर के अधिकारियों से लेकर कांस्टेबल तक शामिल हैं। जिले के सुरक्षा को चाक चौबंद रखने के लिए पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाई गई है।
Noida में पड़ोसी जिलों से आएगी फोर्स
गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और मेरठ जैसे जिलों से पुलिस बल को बुलाया गया है। सभी 8500 जवानों की तैनाती अलग अलग स्थानों पर लगा कर ये सुनिश्चित किया जाएगा कि जिले की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए तीनों जोन में जवानों को तैनात किया जाएगा साथ ही आम जनता को कोई समस्या ना हो इसके लिए गूगल मैप और माप माय इंडिया जनपद में कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान बेस्ट रूट और डाइवर्टेड रूट को अपने अपने एप पर प्रदर्शित करेंगे।
यह भी पढ़ें: भारत के सख्त एक्शन से तिलमिलाया कनाडा, एक बार फिर भारत के खिलाफ उठाया यह कदम
ट्रैफिक व्यवस्था बड़ी चुनौती
जनपद गौतम बुद्ध नगर में आगामी दिनों में दो बड़े प्रोग्राम हैं जहां 21 से लेकर 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो होना है वहीं 22 से 24 सितंबर को शहर में मोटो जीपी बाइक रेस का भी आयोजन किया जा रहा है ऐसे में विदेशी मेहमान भी भरी संख्या में शहर में शिरकत करेंगे। दिल्ली और एनसीआर के इलाकों से भी लोग नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तरफ आयेंगे जिससे नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगभग 80000 से अधिक वाहनों के बढ़ने की आशंका है। इसके चलते शहर में ट्रैफिक की व्यवस्था को संभालना भी एक बड़ी चुनौती होगी।

