Sex Racket News: प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉस इलाके में Sex Racket का बड़ा खुलासा हुआ है। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाने इलाके की अलकनंदा एन्क्लेव अपार्टमेंट में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पड़ोसियों को इन लोगों की गतिविधियों पर काफी दिनों से शक हो रहा था। वे अक्सर लड़के लड़कियों को संदिग्ध अवस्था में देखा करते थे जिसके बाद आज यानी मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने इसकी शिकायत नजदीकी थाने में की।
बता दें कि शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और अपनी टीम के साथ अपार्टमेंट में छापा मारा। पुलिस ने यहां से तीन विदेशी लड़कियां और छह युवकों को हिरासत में लिया गया। उनके पास से आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। हिरासत में ली गई महिलाएं थाईलैंड की बताई जा रही है। पुलिस इनकी वीजा और पासपोर्ट की जाँच कर रही है और इनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
अपार्टमेंट मालिकों से अपील
गौरतलब है कि पुलिस अब इस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। सुशांत गोल्फ सिटी के थाना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मेदांता अस्पताल के पास अलखनंदा इन्क्लेव अपार्टमेंट में अवैध तरीके से स्पा सेंटर की आड़ में विदेशी महिलाओं से देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। यहाँ पर देर रात में पुरुषों का आना जाना लगा रहता है। अपार्टमेंट में रात के समय लगातार नशेबाजी और लड़कियां शोर और हंगामा करती हैं।
बहरहाल, प्राथमिक पूछताछ में पकड़ी गयी लड़कियों ने खुद को ब्यूटी पार्लर लाइन से जुड़ा और दो युवकों को अपना साथी बता रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में पूछताछ चल रही है। इसके साथ ही लखनऊ शहर के सभी अपार्टमेंट मालिकों से जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने अपील करते हुए कहा कि बिना रेंट एग्रीमेंट और पुलिस सत्यापन के किसी भी अपरिचित व्यक्ति को अपार्टमेंट किराए पर न दें।
यह भी पढ़ें: पुराने संसद भवन को लेकर पीएम मोदी ने कही यह बड़ी बात

