गौतम बुद्ध नगर जिले में 21 और 22 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने डीएम के आदेश के आधार पर स्कूलों को बंद करने का नोटिस जारी किया है। यह निर्णय गौतम बुद्ध नगर जिले में सभी क्षेत्रों, जैसे कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, और दादरी में लागू होगा।
ऑनलाइन कक्षाएँ संचालित की जा सकेंगी
बता दें कि जिला शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में बताया है कि 21 से 25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होगा और 22 से 24 सितंबर के बीच मोटो-जी रेस का भी आयोजन होना है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है। हालंकि इन अवकाश के दिनों में ऑनलाइन कक्षाएँ संचालित की जा सकेंगी।
गाड़ियों की आवाजाही में बढ़ोतरी और जाम लगने की संभावना
बता दें कि नोएडा में आयोजित होने जा रही मोटो-जी रेस और प्रदर्शनी की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही में बढ़ोतरी और जाम लगने की संभावनाओं की वजह से जिले में 21 और 22 सितंबर को सभी स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें: GBC में लक्ष्य का महज 60 % पूरा कर सकी प्राधिकरण, नंद गोपाल नंदी ने जताई नाराजगी
आदेश का पालन सख्ती से हो
गौरतलब है कि इन आयोजनों में दर्शकों की भारी भीड़ होने की संभावना है और कानून, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात की व्यवस्था के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसलिए जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करके दिनांक 21 और 22 सितंबर को कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक समस्त बोर्ड के समस्त विद्यालयों में अवकाश रखा गया है। इस आदेश का पालन सख्ती से करने को कहा गया है। इन अवकाश के दिनों में ऑनलाइन कक्षाएँ आयोजित की जा सकेंगी।

