Greater Noida News : यूं तो पुलिस अक्सर गलत कारणों से चर्चा में रहती है लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी खबरें आती है जो पुलिस के एक दूसरे रूप को भी दिखाती है। ऐसा ही कुछ आज नोएडा में देखने को मिला जहां पुलिस वालों ने अपने सूझबूझ और काउंसलिंग से एक महिला जो आत्महत्या करने जा रही थी उसकी जान बचाई।
यह भी पढ़ें : Noida : दो दिन बंद रहेंगे क्लास 1 से 12 तक सभी स्कूल, उमड़ेगी लाखों की भीड़
थाना ईकोटेक 3 के चौकी डी पार्क प्रभारी उपनिरीक्षक अभिनेन्द्र राजपूत को सोमवार सुबह सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अपने पति से पारिवारिक मामले की बात को लेकर झगड़ा होने के पश्चात घर से गुस्सा होकर आत्महत्या करने के लिए जा रही थी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल उपनिरीक्षक ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर महिला को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद महिला व पति दोनों की काउंसलिंग कर महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस घटना को लेकर महिला के परिजनों ने भी पुलिस की प्रशंसा की है।

