Noida Accident News : ग्रेटर नोएडा में रात दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला। जहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार रात की घटना
शनिवार देर रात बीटा 2 थाना क्षेत्र के P-3 गोल चक्कर पर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो छात्रों को कासना की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्ती की एक छात्र ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें : India Vs Sri Lanka : श्रीलंका की टीम 50 रन पर ढेर, सिराज ने लगाया विकेट का छक्का
मणिपुर के रहने वाले थे छात्र
मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्काल प्रभाव से पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में घायल हुई युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी करने पर पता चला कि मृतक युवक का नाम रोहित था जो कि मणिपुर का रहने वाला था। मृतक छात्र शारदा यूनिवर्सिटी में बीए का छात्र था। घायल युवक का नाम अवितनाशल है वह भी मणिपुर के रहने वाला है।
यह भी पढ़ें : देश के इतिहास को दफनाने की कोशिश करने वालों को देश की जनता करारा जवाब देगी : अमित शाह
बी. टेक का छात्र था दूसरा युवक
घायल युवक शारदा यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र है। पुलिस के द्वारा घटना में घायल हुई युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर छात्र का इलाज चल रहा है। पुलिस के द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी शारदा यूनिवर्सिटी के प्रबंधन और दोनों छात्रों के परिजनों को दे दी गई।

