India Vs Sri Lanka Asia Cup Final : एशिया कप के फाइनल मैच में श्रीलंका की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। फाइनल में भारत के गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अकेले ही 6 विकेट झटके। पारी की शुरूआत होते ही श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने अपने विकेट गवां दिए।
सिराज ने लिए 6 विकेट
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आज श्रीलंका के खिलाफ मैच में कमाल ही कर दिया। सिराज ने अपने शानदार प्रदर्शन के दाम पर 6 विकेट झटके। बता दें कि मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर फेंके और केवल 21 ही रन दिए, सिराज की इकोनॉमी रेट 3 रही। सिराज ने पूरी श्रीलंका टीम को धराशाई कर दिया।
हार्दिक ने झटके 3 विकेट
भारतीय ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या ने भी कमाल का प्रदर्शन किला। पंड्या ने केवल 2.2 ओवर की गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके। गौरतलब हो की हार्दिक पंड्या ने केवल 3 रन दिए। हार्दिक की इकोनॉमी रेट 1.29 रही।
जसप्रीत ने लिया एक विकेट
एशिया कप के साथ लम्बे अरसे के बाद टीम में वापसी कर रहे तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बमराह ने शुरुआत में ही एक बड़ा विकेट झटका। जसप्रीत ने केवल 5 ओवरों की गेंदबाजी की और 23 रन दिए। बता दें कि जसप्रीत का इकोनॉमी रेट केवल 4.60 रहा।
केवल दो बल्लेबाज छू सके दहाई का आंकड़ा
श्रीलंका का प्रदर्शन आज के फाइनल मैच में बेहद ही खराब रहा। आपको बता दें कि श्रीलंका की जहां पूरी ही टीम केवल 50 रन पर सिमट गई, वहीं श्रीलंका के केवल दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाने में कामयाब हुए। विकेटकीपर और बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए और 34 गेंदे खेली।
दुषन हेमंथा रहे नाबाद
श्रीलंका के दूसरे बल्लेबाज जिसने दहाई का आंकड़ा बनाया वो हेमंथा ही थे, हेमंथा ने 15 गेंदों पर 13 रन बनाए। बता दें कि हेमंथा ही एकमात्र बल्लेबाज रहे जो पवेलियन में नाबाद लौटे। हेमंथा ने एक 12 रनों की पारी में एक चौका भी लगाया।
5 खिलाड़ी शून्य पर आउट
श्रीलंका के 5 खिलाड़ी केवल शून्य पर ही सिमट गए। सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा ने 2 गेंदे खेली और बिना खाता खोले लौट गए। सदीरा समरविक्रमा भी 2 गेंदों पर खाता खोले बिना ही लौट गए। चरिथ असलंका तो गोल्डन डक पर आउट हुए, वे पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज का शिकार हुए। दासुन शनाका भी 4 गेंद खेल कर बिना एक भी रन बनाए सिराज को अपना विकेट दे दिया। मथीशा पथिराना भी शून्य पर आउट हुए। पथिराना 1 बॉल ही खेल सके और शून्य पर आउट हो गए।

