ग्रेटर नोएडा के कोतवाली जेवर क्षेत्र में स्थित जहांगीरपुर कस्बे में एक नाबलिग लड़की ने छेड़छाड़ से तंग आकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली जिस समय लड़की ने आत्महत्या की उस समय लड़की के पिता और भाई छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गये हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक और किशोरी एक दूसरे के संपर्क में थे। इस मामले में मेडिकल बोर्ड गठित कर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
ये है पूरा मामला
जेवर के कस्बा जहांगीरपुर की रहने वाली नाबलिग लड़की से छेड़छाड़ को लेकर पिता और भाई ने पुलिस को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी कि उनके पड़ोस में रहने वाला बादल उनकी बेटी से मोबाइल नंबर मांगता है। आरोपी रास्ते में आते-जाते वक्त भी छेड़छाड़ करता है। आरोपी की शिकायत पहले भी परिजन पुलिस से कर चुके हैं। आरोप है कि पुलिस के ठोस कार्रवाई न करने से आरोपी का हौसला बढ़ गया और बुधवार आधी रात को लगभग 12 बजे पीड़िता के घर पहुंच गया। आरोपी ने एक बार फिर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग के विरोध करने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि जब नाबलिग लडकी के परिजन जब रिपोर्ट दर्ज करा रहे थे। तब उनके घर से कॉल कर सूचना दी गई कि छेड़छाड़ से परेशान होकर उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है। परिजन ने बताया कि पीड़िता ने कपड़े टांगने के हुक पर फंदा लगाकर खुदकुशी की है।
ये भी पढ़ें : निवाण टाइम्स की खबर का असर, नशे की हालत में मीटिंग करने वाले लेखपाल सस्पेंड
अशोक कुमार , एडीसीपी ग्रेटर नोएडा
आरोपी पुलिस की हिरासत में जांच जारी
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत युवती को अस्पताल में भर्ती कराया,जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। गहनता से सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे किशोरी के घर पर कॉल कर बुलाया गया था। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस सीडीआर निकलवा रही है। आरोपी ने पुलिस को किशोरी के परिवार के किसी नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल करने की जानकारी दी है। इसके चलते पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

