Mumbai Chartered Plane Crash News : मुंबई हवाईअड्डे पर गुरुवार को एक निजी विमान के रनवे से फिसल जाने से पायलट और सह-पायलट समेत आठ लोग घायल हो गए। आठों यात्रियों को मुंबई के अंधेरी पूर्व में क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विमान में कुल 08 लोग सवार थे
“वाइजैग से मुंबई (Mumbai) के लिए संचालित वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल विमान मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे 27 पर उतरते समय से उतर गया। विमान में 06 यात्री और 02 चालक दल के सदस्य सवार थे। भारी बारिश के कारण दृश्यता 700 मीटर थी”, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बताया।
यह भी पढे़ं : Ghaziabad : कौशांबी स्थित रेडिसन होटल के मालिक करण जैन को जान से मारने की मिली धमकी
शाम को हुई Mumbai में घटना
मुंबई (Mumbai) हवाईअड्डा फिलहाल परिचालन के लिए बंद है और हवाईअड्डे का निरीक्षण किया जा रहा है। मुंबई आपदा प्राधिकरण द्वारा साझा की गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मुंबई फायर ब्रिगेड को शाम 5:45 बजे मिली।
यह भी पढे़ं : Anantnag Encounter : अनंतनाग में सुरक्षा बलों के मुठभेड़ में तीन जवान शहीद

