J&K Anantnag Encounter News : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कर्नल, एक मेजर और एक पुलिस अधिकारी की जान चली गई। अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में सुरक्षा बलों और छिपे हुए आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग कर्नल और एक मेजर की जान चली गई।
मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी की भी जान चली गई। भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा, विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में आतंकवादियों की तलाश के लिए निकले सेना के अधिकारी सामने से जवानों का नेतृत्व कर रहे थे। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी के नरला इलाके में शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।
यह भी पढ़े :- Noida : 49 प्लॉटो के फैक्ट्रियों ऑफिसो के आवंटन को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने किया निरस्त
बुधवार शाम को जारी मुठभेड़ के बीच सुरक्षा बलों ने तलाशी के दौरान पाकिस्तान के निशान वाली दवाओं सहित बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की है। रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने कहा कि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस 7 सितंबर से दो आतंकवादियों की गतिविधियों पर नज़र रख रही थी।
सैनिकों ने आतंकवादियों को घेर लिया और 12 सितंबर को भारी गोलाबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी उसी रात मारा गया। खराब मौसम के बावजूद, दूसरे आतंकवादी का पीछा किया गया और रात भर भारी गोलीबारी के बाद 13 सितंबर की सुबह उसे मार गिराया गया। बड़ी मात्रा में जंगी सामान बरामद किया गया है, जिसमें पाकिस्तान मार्क वाली दवाएं भी शामिल हैं। 63 आरआर के एक सैनिक ने सर्वोच्च बलिदान दिया है और एक एसपीओ के साथ तीन सैनिक घायल हो गए हैं। सेना के एक कुत्ते ने भी अपनी जान दी है।

