ग्रेटर नोएडा के जारचा क्षेत्र के गांव कलौंदा और छौलस के जंगल में दो दिनों से तेंदुआ देखे जाने का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीण वासी काफी दहशत में हैं ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वन विभाग को भी इसकी सूचना देने की बात कही है लेकिन आरोप है कि दो दिन बाद भी विभाग जांच करने नहीं पहुंचा। बुधवार की रात जब मामला मीडिया में आया तब वन विभाग की नींद खुली और टीम ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की।
जंगल में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
छौलस गांव निवासी ने बताया कि मंगलवार की रात कलौंदा गांव के जंगल में तेंदुआ दिखा था। कुछ युवाओं ने तेंदुए की वीडियो बना कर वायरल कर दिया। उनका दावा है कि बुधवार सुबह छौलस गांव के जंगल में तेंदुआ दिखा था। जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में तेंदुआ जंगल में बने एक मकान की छत पर बैठा हुआ है।
तेंदुए को सर्च करने का चलाया जा रहा अभियान
फिलहाल वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया और तेंदुए को खोजने का सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

