Noida Lift Maintenance Issues : नोएडा-गाज़ियाबाद से इन दिनों लगातार लिफ्ट से जुड़ी दुर्घटनाओं की ख़बर सामने आ रही है। पिछले दिनों देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई से भी लिफ्ट गिरने की खबर आई थी जिसमें कई मजदूरों ने अपनी जान गवां दी थी। ऐसे में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं।
जेपी ग्रीन के खिलाफ मुकदमा
ताजा ही मामला Noida के सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी से सामने आ रहा है जहां हाल ही में लिफ्ट में फंसने के मामले में दो महिलाओं ने थाना एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज कराया है। एक महिला ने जेपी ग्रीन प्रबंधन सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
17वीं मंजिल पर रहती है महिला
Noida के सेक्टर-134 के जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस से की शिकायत कर बताया कि वह अपने परिवार सहित 17वीं मंजिल पर रहती हैं। करीब दो माह पूर्व वह लिफ्ट से नीचे आ रही थी। इस दौरान अचानक लिफ्ट झटके से रुक गई और वह काफी देर तक उसमे फंसे रही।
मेंटेनेंस स्टाफ ने की बदतमीज़ी
महिला का आरोप है कि लिफ्ट में जा रहे उसके बच्चे के साथ भी मेंटेनेंस स्टाफ ने अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त महिला ने जेपी ग्रीन प्रबंधन, लिफ्ट कंपनी, सौरभ व सोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसी सोसायटी की एक अन्य महिला ने भी लिफ्ट खराबी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है।

