Ghaziabad IT Raid News : सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार को छापेमारी की। सुबह-सुबह इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, सीतापुर, लखनऊ और मध्य प्रदेश में उनके ठीकानों में छापे मारे। इनकम टैक्स विभाग के रडार पर आजम खान का अल जौहर ट्रस्ट है।
गाजियाबाद में राजनगर स्थित एकता कौशिक के आवास पर भी आईटी की टीमें पहुंची। जौहर ट्रस्ट से एकता कौशिक जुड़ी हुई है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी राजनगर स्थित आवास पहुंचे। दोपहर तक आवास की जांच चल रही थी। इस मौके पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

