Greater Noida News : यूपी पर्यटन विभाग भारत और साउथ कोरिया के राजनयिक संबंध की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में साउथ कोरिया व भारत की संस्कृति को समझने के उद्देश्य से कोरियाई पॉप स्टार का लाइव म्यूजिक शो का आयोजन किया गया।
बता दें कि शारदा यूनिवर्सिटी कैंपस का इसलिए चुनाव किया गया है क्योंकि यहां लगभग 95 देश के स्टूडेंट पढ़ रहे हैं। इस विविधता को देखते हुए सबसे पहली पसंद यह यूनिवर्सिटी बनी। कॉन्सर्ट में जिले के करीब 25 साउथ कोरिया कंपनी के सीईओ और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान शारदा यूनिवर्सिटी के चांसलर पीके गुप्ता, सीईओ प्रशांत गुप्ता और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहें।
यह भी पढ़ें : किसानों ने जड़ा ताला, हजारों की संख्या में धरने पर बैठे किसान
जिमी जिमी आजा आजा गाना पर जमकर थिरके स्टूडेंट
दक्षिण कोरिया के पॉप कलाकारों में से एक प्रसिद्ध आर्टिस्ट पार्क मिन जून उर्फ अउरा और म्यूजिक डायरेक्टर डीजे फ्राइडे ने दुनिया भर में काफी लोकप्रियता हासिल की है। इनके सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। अउरा और फ्राइडे की लाइव परफॉर्मेंस में उपस्थित छात्रों ने भी खूब लुत्फ उठाया। इसके अलावा जब उन्होंने बॉलीवुड मूवी का गाना जिमी जिमी आजा आजा गाना गया तब सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद यह शाम मस्तानी मदहोश किए जाए गाने पर स्टूडेंट्स फिर से नाचने को मजबूर हो गए।
संगीत यूनिवर्सल भाषा है
यूनिवर्सिटी के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समाज को बढ़ावा देना है। यह सांस्कृतिक अंतर को पाटने और संगीत की यूनिवर्सल भाषा का जश्न मनाने का एक अवसर के रूप में कार्य करता है जो सीमाओं को पार करती है और लोगों को एक साथ लाकर इकट्ठा करती है।
यूपी सरकार के टूरिज्म एवं कल्चरल मिनिस्टर जयवीर सिंह अपने वीडियो संदेश में इस कार्यक्रम को लेकर शारदा यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट को बधाई दी। उन्होंने बताया कि कलर एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत यूपी के कलाकार कोरिया में और कोरिया के कलाकार यूपी में अपनी संस्कृति की झलक दिखा रहे हैं और अपनी परफॉर्मेंस दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : नोएडा में डेंगू का कहर, 4 दिन में 3 मौतें, अस्पतालों में ओपीडी फुल

