Asia Cup 2023: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में एशिया कप का सुपर 4 स्टेज का मैच खेला जा रहा है। भारत का यह इस स्टेज का दूसरा मुकाबला है। भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 228 रनों से करारी मात दी। पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारतीय टीम जोश से लबरेज होकर आज श्रीलंका के खिलाफ उतरी है।
रोहित और गिल ने दिलाई शानदार शुरुआत
बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोलंबो की आज की पीच स्पिनींग ट्रैक है जिसे देखते हुए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया। शार्दुल ठाकुर की जगह पर अक्षर पटेल को आज एक अतिरिक्त स्पिनर के तौर पर खेलाया गया है। सलामी बल्लेबाज रोहित और गिल ने मिलकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। पहले पवार प्ले में भारत ने बिना किसी नुकसान के 65 रन बनाए। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने अपने एकदिवसीय करियर का दस हजार रन भी पूरे किए। हिटमैन रोहित ने अपने 10 हजार रन अपने ही खास अंदाज में छक्का जड़कर पूरा किया।
यह भी पढ़ें: युवती से छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी करने वाले दोनों युवक अरेस्ट
स्पिनरों के जाल में फंसी भारतीय टीम
भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में 12वें ओवर में लगी। गिल को दुनिथ वेल्लालागे ने 19 के निजी स्कोर पर चलता किया। बता दें कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 11.1 ओवर में 80 रन जोड़े। इसके बाद विकेटों का पतक्षर शुरू हो गया। लगातार गिर रहे विकेटो से भारत अंत तक उबर नहीं पाया। श्रीलंकाई स्पिनरों ने ऐसा जाल बिछाया जिसमें भारतीय बल्लेबाज एक एक करके फंसते चले गए और पूरी टीम 213 रन पर ढ़ेर हो गई।
ईशान और राहुल के बीच हुई 63 रनों की अहम साझेदारी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 53 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और दो गगनचुंबी छक्के जड़े। विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और रवींद्र जड़ेजा ने क्रमशः 3, 5 और 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि बीच में ईशान और राहुल पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए। इनदोनों के बीच महत्वपूर्ण 63 रनों की अहम साझेदारी हुई। ईशान किशन 33 और राहुल ने 39 रनों का अहम योगदान दिया।
यह भी पढ़ें: बाहरी को टिकट देने पर पूर्व सांसद ने उठाए सवाल, दी यह नसीहत
वेल्लालागे ने चटकाए 5 विकेट
श्रीलंका की तरफ से दुनिथ वेल्लालागे ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। चरिथ असलंका ने 4 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। तीक्षणा ने अक्षर को आउट कर भारतीय पारी का अंत किया।
भारत प्लेइंग XI: Asia Cup 2023
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज
श्रीलंका प्लेइंग XI: Asia Cup 2023
पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, दुनीथ वेलालगे, महीश थीक्षणा, कसुन रजित और मथीश पाथिराना

