9/11 Terrorist Attack : दुनिया में कई बड़े और घातक आतंकवादी हमले किए गए हैं, जिनमें सैकड़ों से लेकर हजारों लोगों ने अपनी जान गवांई है। समूचे विश्व के सबसे बड़े हमलों में गिना जाता है वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका के ऊपर हुए साल 2001 के 11 सिंतबर का हमला। ये हमला इतना बड़ा था कि लगभग 3000 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।
आतंकवादी हमले में चार विमान हुए थे हाईजैक
11 सितंबर 2001 की सुबह 19 आतंकवादियों ने चार विमानों के हाईजैक किया, इनमें से दो प्लोनों को आतंकवादियों ने सीधा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स में घुसा दिया, जिससे दोनों ही टावर्स कुछ ही पल में धूल के गुब्बारों में बदल गए, देखते ही देखते कुछ ही देर में लाशों का अंबार लग गया। हर तरफ केवल चीख-पुकार थी। एक विमान अर्लिंगटन, वर्जीनिया में पेंटागन से टकराया, जबकि हमले का चौथा विमान, यूनाइटेड फ़्लाइट 93, पेंसिल्वेनिया में तब दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब यात्रियों ने एक दूसरे राष्ट्रीय स्थल को निशाना बनाने के आतंकवादियों के इरादों को विफल कर दिया।
यह भी पढे़ें : Noida : एडवोकेट महिला की हत्या कर स्टोर रूम में छिप गया पति, रात तीन बजे हुआ गिरफ्तार
ओसामा बिन लादेन का एनकाउंटर
9/11 के बाद, संयुक्त राज्य अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक युद्ध शुरू किया और हमलों के लिए जिम्मेदार अल-कायदा नेटवर्क को खत्म करने के लिए अफगानिस्तान पर हमला किया। देश में एकता और देशभक्ति का फिर से संचार भी देखा गया। अमेरिकी नौसेना सील ने 2 मई साल 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में एक परिसर पर रात में छापा मारा। इस गुप्त ऑपरेशन के कारण 9/11 हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन की मौत हो गई। दुनिया ने देखा कि इतिहास में सबसे घातक आतंकवादी कृत्यों में से एक को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार अल-कायदा के नेता को न्याय के कठघरे में लाया गया।

