नोएडा सेक्टर-30 निवासी वकील महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति नितिन सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी की कोठी डी-40 के स्टोर रूम में छिपा था। ये स्टोर रूम घर के फर्स्ट फ्लोर पर बना है। ये वहीं घर है जिसमें एडवोकेट महिला का शव बाथरूम में मिला था। प्राथमिक जांच में नितिन ने अपनी पत्नी रेणू सिन्हा की हत्या प्रापर्टी विवाद को लेकर की थी। मृतक महिला का पति IIS (इंडियन इनफॉर्मेशन सर्विसेज) में काम किया करता था।
रात 3 बजे पुलिस ने रेणू के पति को किया गिरफ्तार
रेणू सिन्हा का हत्यारोपी पति का मोबाइल ऑन था लेकिन वो रिस्पांस नहीं कर रहा था। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेक की तो वो डी-40 के आसपास की दिखा रहा था। पुलिस को शक हुआ कि नितिन यही कही छिपा है। रात 3 बजे के करीब पुलिस ने फर्स्ट फ्लोर पर बने स्टोर रूम तक पहुंची उसके दोनों तरफ गेट थे। एक गेट पर बाहर से ताला लगाया और दूसरे गेट से अंदर जाकर उसे अंदर से बंद कर लिया। पुलिस ने पहले ताला तोड़ा तो वो भी अंदर से बंद था। शक होने पर उसने दरवाजा तोड़ा तो अंदर नितिन बैठा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का होगा सकेगा खुलासा (पुलिस)
पुलिस ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने की बाद ही पता चल सकेगी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दो दिन पहले रेणु और नितिन के बीच प्रापर्टी को लेकर विवाद हुआ। बहस इतनी बढ़ गई उसने रेणु के साथ हाथा-पाई की। इसके बाद उसे तकिए से रेणु का मुंह दबा दिया उसका सिर दीवार पर दे मारा। जिससे उसके सिर में चाटे लगी। इसके बाद घसीटता हुआ बाथरूम में ले गया। उसके बाद वहीं बैठा रहा।
रेणु की हत्या इसी कोठी की वजह से की गई। दरअसल, नितिन कोठी को बेचना चाहता था उसने इसके दाम और ग्राहक दोनों तय कर दिए थे। हत्या के एक दिन पहले कोठी देखने के लिए खरीददार भी आए थे। सौदा 4.5 करोड़ में तय किया गया था लेकिन रेणु इसके पक्ष में नहीं थी जिसके लते दोनों की अक्सर लड़ाई भी होती थी।
पुलिस को जांच में सिगरेट की राख मिली
जांच में पाया गया कि बाथरूम के पास सिगरेट की राख भी मिली थी। जिसे वो साफ नहीं कर पाया। नितिन सिग्रेट पीने का आदी है। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तब भी वो सिग्रेट मांग रहा है। बताया गया हत्या करने के बाद गुस्से से लाल पीले निति ने वहीं सिग्रेट जलाई और पी। सिग्रेट की एश बाथरूम के पास ही पास ही फेंक दी।

