ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज में एक बार फिर लिफ्ट फंसने का मामला सामने में आया है। शनिवार शाम एक टावर में लिफ्ट रूकने से तीन लोग बुरी तरह फंस गए। सोसाइटी के कुछ रेजिडेंट्स ने मौके पर पहुंचकर तीनों लोगों की जान पहुंचाई। टावर पर तैनात गार्ड ने भी लोगों के साथ इस ऑपरेशन की सफलता में सहयोग दिया।
कई बार लिफ्ट फंसने की घटना हो चुकी है ( सोसाइटी निवासी)
सोसाइटी निवासी सुमित सक्सेना ने बताया कि A 4 टावर की पजेशन बिल्डर ने 2015 में दी थी। सोसाइटी में कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। शनिवार को एक बार फिर तीन लोग लिफ्ट में फंस गए। उसमें से खटखटाने की आवाज सुनकर रेजिडेंट्स पहुंचे और गार्ड को साथ लेकर लिफ्ट खोलकर तीनों लोगों की जान बचाई। रेजिडेंट्स का कहना है कि मेंटेनेंस के नाम पर मोटी रकम बिल्डर को दे रहे हैं बावजूद उनके मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और ऐसे फंसने के मामले आए दिन प्रकाश में आते रहते हैं किसी भी दिन कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसके लिए बिल्डर जिम्मेदार होगा।

