नोएडा। भारतीय किसान परिषद किसानों के अधिकार, मान सम्मान, स्वाभिमान के लिए 16 जून से प्राधिकरण पर धरनारत है। उसी के मद्देनजर किसान परिषद गांव-गांव में जन जागरण अभियान चला रहा है, जिसमें रविवार ग्राम कुंडली व झट्टा में किसानों की बड़ी पंचायत हुई, जिसमें अध्यक्षता बाबूराम आर्य व रिडकू चौहान व मंच का संचालन जेपी आर्य व दयाराम वकील ने किया, कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्ग, मातृशक्ति व युवाओं ने निर्णय लिया कि अपने अधिकार के लिए किसान 21 सितंबर को प्राधिकरण पर तालाबंदी करेंगे।
21 अगस्त को किया था विधायक का घेराव
इससे पूर्व किसानों ने 21 अगस्त को नोएडा विधायक पंकज सिंह का घेराव किया था, जहां पर पंकज सिंह ने खुले मन से आह्वान किया था कि वो उनके साथ हैं और जब तक किसानों की बात नहीं मानी जाती तब तक वो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहेंगे।
किसान करेंगे तालाबंदी
इसके बावजूद भी प्राधिकरण अधिकारी सुनते सबकी हैं लेकिन करते अपने मन की है। ना ही किसानों को 10% के बारे में कुछ कहते हैं और ना ही उनकी आबादी निस्तरण के बारे में भी कोई ठोस निर्णय लिया गया है। समिति के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने खुले मंच से प्राधिकरण को ललकारते हुए कहा कि इस बार किसानों का अधिकार मिल जाए अन्यथा उत्तर प्रदेश का मिनी सचिवालय नोएडा प्राधिकरण पूर्णतया बंद कर दिया जाएगा।

