Ind VS Pak : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का आज दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पहला मुकाबला बारिश से धुलने के बाद आज एक बार फिर भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के आमन-सामने हैं। दोनों देश आज के मुकाबले में जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि पहला मुकाबला बारिश के कारण धुल ही गया था। आज के मैच में भी बारिश ने खलल डाला है हालांकि इसके लिए एक रिज़र्व डे भी रखा गया है, जिसका मतलब है कि बारिश की वज़ह अगर आज का मैच नहीं हो पाता है तो अगले दिन मैच वहीं से खेला जाएगा जहां से मैच रुका था।
भारत को मिली अच्छी शुरूआत
भारतीय टीम को दोनों ओपनर्स ने एक अच्छी शुरूआत दिलाई है। जहां एक ओर शुभमन गिल ने तेज गति से खेलते हुए 52 गेदों पर 58 रन बनाए तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने धीमी मगर सधी हुई शुरूआत करते हुए 49 गेदों पर 56 रन ठोकें। हालांकि दोनों ओपनर्स अर्धशतक पुरा करते ही डगआउट वापस चले गए।
बारिश ने डाली बाधा
खेल चल रहा था पर 24 ओवर और एक गेंद फेकी जा रही थी कि तब तक अंपायर्स ने इशारा किया कि पिच पर कवर्स डाले जाएं जिसका मतलब था कि मैच की जल्दी फिर से शुरू होने की संभावना काफी कम थी। मैच को रुके हुए अब तक एक घंटे से ज्यादा का समय हो गया है और अब तक मौदान से कवर्स नहीं हटाए गए हैं। अगर आज मैच नहीं हो पाता है तो कल ये फिर से जहां से रुका हुआ है वहीं से खेला जाएगा।

