UP International Trade Show : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 21 सितंबर से 25 सितंबर के बीच होगा। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। ट्रेड शो में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोग शामिल होंगे।
UP का पहला International Trade Show
प्रदेश का पहला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 21 से 25 सितंबर तक चलेगा। इसमें नोएडा से जुड़ी करीब 22 बड़ी कंपनियां हिस्सा लेने को तैयार हैं। यह कंपनियां ट्रेड शो में अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी। ट्रेड शो के लिए नोएडा प्राधिकरण को एक हजार वर्ग मीटर जगह दी गई है। इसी जगह में प्राधिकरण को आवेदन दे चुकी कंपनियों को स्टॉल लगाने के लिए जगह देनी है।
उत्पादों का होगा प्रदर्शन
कंपनियों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के हिसाब से जगह मांगी है। अधिकारियों ने बताया कि उदाहरण के तौर पर भूटानी बिल्डर ने 105, अदानी ने 48 वर्ग मीटर की जगह मांगी है। मेदांता और फेलिक्स अस्पताल ने भी 40 से 50 वर्ग मीटर की जगह ट्रेड शो में मांगी है।
स्टॉल तैयार हैं
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि एक्सपो मार्ट में कुछ स्टॉल तैयार किए जा रहे हैं, जबकि कुछ कंपनियों ने अपने हिसाब से उनको डिजाइन कराने की इच्छा जाहिर की है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक करीब 22 कंपनियों के ट्रेड शो में शामिल होने के लिए सहमति आ चुकी है। अब किसी अन्य कंपनी को जगह देने के लिए नहीं बची है। जो कंपनियां शामिल होंगी, उनकी सूची जल्द फाइनल कर दी जाएगी।

