दिल्ली के भारत मंडपम में आज G-20 महा शिखर सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन है विदेशी राष्ट्राध्यक्ष आज राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि देने के लिए पहुंचे और सभी राष्ट्राध्यक्षों ने एक साथ मिलकर बापू का नमन किया और इस बीच पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बातचीत करते हुए नजर आए।
ये गेस्ट दिल्ली के राजघाट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करने पहुंचे
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति, जापानी पीएम फुमियो किशिदा, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री, कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, स्पेन के उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट, मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ, ओमान के उपप्रधानमंत्री असद बिन तारिक बिन तैमुर अल सैद, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम पीएम मोदी सभी को खादी की स्टॉल पहनाकर स्वागत किया और साबरमती के बैकड्रॉप पर PM मोदी मेहमानों को बापू की कहानी भी बताई।

