रिपोर्ट : निशांत शर्मा
नोएडा सांसद गौतमबुद्धनगर एवं त्रिपुरा प्रभारी डा. महेश शर्मा को त्रिपुरा की दोनो सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी इस अवसर पर डा. महेश शर्मा ने कहा कि इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन व विकास नीति और लोक कल्याणकारी योजनाओं को जाता है।
त्रिपुरा में भाजपा की जीत अभूतपूर्व
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डा. मानिक साहा की प्रदेश नीति एवं कार्यकुशलता व प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी के कुशल संगठनात्मक और कुशल संगठन कर्ता एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आजादी के बाद 63 प्रतिशत की मुस्लिम जनसंख्या वाले त्रिपुरा के बॉक्सनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार 30,237 वोटों से ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत मिली है।

