Noida News: नोएडा में आवारा और पालतू कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिले में प्रतिदिन आवारा और पालतू कुत्तों द्वारा अटैक करने की घटना सामने आ रही है, जिसकी शिकायत नोएडा प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस को की जाती है लेकिन प्राधिकरण द्वारा बनाई गई डॉग पॉलिसी पूरी तरह फेल नजर आ रही है।
इस बीच एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते को गो-गो कहकर दो लोगों पर हमला करवा दिया। कुत्ते ने दोनों को बुरी तरह काटकर जख्मी कर दिया है। घायलों ने पुलिस को महिला के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार का चौंकाने वाला फैसला, जी-20 शिखर सम्मेलन में इंडिया की जगह भारत लिखा गया
क्या है पूरा मामला ?
थाना सेक्टर 39 पुलिस को लिखित में दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह सेक्टर-105 में रहती हैं। शनिवार की सुबह वह और उनके पति पार्क में टहलने के लिए निकले हुए थे। तभी एक महिला दो आवारा नस्ल के कुत्तों को हमारे पास लेकर आई। जब हमने कुत्ते की मालकिन को थोड़ा दूर ले जाने को कहा। तब महिला इस बात पर गुस्सा हो गयी। उसने दोनों के साथ बदसलूकी की। साथ ही दोनों कुत्तों को गो-गो कहते हुए हमारे उपर हमला करा दिया। मेरे पति मेरे बचाव में सामने आ गए तो उन कुत्तों ने मेरे पति को नीचे गिराकर काट लिया। आरोप है कि इस दौरान महिला ने गाली-गलौज व डंडे से हमला किया।
यह भी पढ़ें: Noida में यमुना और हिंडन नदी के आसपास लगेंगे कैमरे, अवैध निर्माण पर होगी सख्ती
सेक्टर में रहने वाले रेजिडेंट परेशान
सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय कहना है कि आए दिन कुत्तों के काटने की घटना सामने आ रही है जिसकी शिकायत हम नोएडा प्राधिकरण को बार-बार कर चुके हैं लेकिन कोई गंभीर कदम नहीं उठाया जा रहा है।
रिपोर्ट: निशांत शर्मा

