आज थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस द्वारा 2660 फर्जी फर्म जीएसटी नम्बर सहित तैयार कर सरकार को राजस्व का नुकसान करने वाले व राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले अन्तर्रजीय गैंग के वाँछित चल रहे अभियुक्त 1. कुनाल मेहता उर्फ गोल्डी पुत्र श्री राकेश कुमार मेहता नि० म0न0 – 739/13 मुल्तानी चौक हिसार जनपद हिसार हरियाणा 2. आशीष अलावादी पुत्र श्री नवीन अलावादी नि0 म0न0-412 नियर चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल शिव मंदिर वाली गली सिरसा हरियाणा 3. बलदेव उर्फ बल्ली पुत्र सतेन्द्र कुमार नि० म0न0 679/13 दौगरान मौहल्ला बाल्मिकी चौक हिसार हरियाणा।
पुलिस का फर्जी फर्म जीएसटी मामले में एक्शन
इन सभी वाँछित अभियुक्तो के बंद आवासों पर आज थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी नोटिस अंतर्गत धारा 82 सीआरपीसी चस्पा कर नोटिस तामील की कार्ऱवाई व लाउड हेलर द्वारा मुनादी की गयी उपरोक्त तीनो अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु 25000-25000 के ईनाम की राशि पूर्व से ही घोषित है।

