G20 Summit India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में जी 20 शिखर सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। यहां दुनियाभर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत कर रहें है। इस महासम्मेलन में दुनिया के शक्तिशाली देश अमेरिका, रूस, ब्रिटेन सहित 19 देश और यूरोपियन संघ हिस्सा ले रहे है। इसी क्रम में पड़ोसी देश चीन भी इस महाजुटान में शामिल हो रहा है।
बता दें कि चीन के राष्ट्रपति इस सम्मलेन में शामिल नहीं हो रहे हैं लेकिन उनके जगह पर प्रधानमंत्री श्री ली कियांग शामिल हो रहे है। इस महा सम्मेलन में पहुंचने वाले विदेशी मेहमानों की अगवानी करने के लिए विभिन्न केंद्रीय राज्य मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया वीके सिंह का कद
गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने कल नई दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर G20 शिखर सम्मलेन में चीन के प्रधानमंत्री श्री ली कियांग का स्वागत किया। जब भी कोई बड़ी बात होती है या किसी को बड़ी जिम्मेदारी देने की बात होती है तब पीएम मोदी हर बार गाजियाबाद सांसद वीके सिंह के तरफ देखते है। विश्व के शक्तिशाली देश के प्रतिनिधि का स्वागत करने की जिम्मेदारी देने से गाजियाबाद के लोग खुद को गौरवांवित महसूस कर रहें है।
गौरतलब है कि वसुधैव कुटुंबकम के संकल्प के साथ भारत के लिए यह शिखर सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है। इस सम्मेलन के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व भारत की आत्मनिर्भरता व आत्मशक्ति को पहचानेगा। बता दें कि इससे पहले यह सम्मलेन इंडोनेशिया में आयोजित किया गया था। यह जी 20 की 18वीं बैठक है जिसका मेजबानी भारत कर रहा है।

