Noida and Greater Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। आए दिन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को कुत्ते अपना शिकार बना रहे हैं। तमाम सेक्टरों में आवारा कुत्तों पर पाबंदियों को लेकर लगातार नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की जा रही है, लेकिन उसके बावजूद घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 122 का है, जहां आवारा कुत्तों ने शुक्रवार को 12 वर्षीय शोभित पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। बच्चें का अस्पताल में इलाज करवाया गया घटना के बाद सेक्टर-122 के लोगों में काफी नाराज़गी है।
खेलते हुए कुत्तों ने किया हमला
सेक्टर 122 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि शोभित शाम को अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला था रास्ते में आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और उसको बुरी तरह काट लिया उन्होंने बताया कि प्राधिकरण को कई बार इसकी शिकायत लिखित में दी गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई प्राधिकरण हर माह करीब 7500 लावारिस कुत्तों की नसबंदी करता है इसके बावजूद भी कुत्तों का आतंक खत्म नहीं हो रहा है। फिलहाल में नोएडा प्राधिकरण द्वारा बनाई गई पॉलिसी फेल नजर आ रही है जिससे नोएडा में रहने वाले लोग परेशान हैं। आवारा कुत्ते लगातार बुजुर्ग और बच्चों को निशाना बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Greater Noida के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने मिलकर पाया काबू

