Noida News : जिला प्रशासन ने यमुना और हिंडन के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए सख्ती शुरू कर दी है इसके लिए दोनों नदियों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि भू माफियाओं पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा नदियों से अतिक्रमण हटाया जाएगा साथ ही डूब क्षेत्र में विकसित औद्योगिक इकाइयों के बिजली कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
अवैध निर्माण लगेगी रोक
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि लगातार डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही है जिस पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए दोनों नदियों पर कैमरे लगाए जाएं और तहसील कर्मचारी अधिकारी कोई भी लापरवाही ना बरती जाए साथ ही अवैध निर्माण करने वाले माफियाओं पर शिकंजा कसा जाए। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डूब क्षेत्र में निगरानी रखने के सख्त आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : Greater Noida के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने मिलकर पाया काबू
धूल उड़ाने पर लगेगा जुर्माना
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा है कि आने वाले समय में नोएडा और ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण बढ़ जाएगा ऐसे में धूल उड़ाने वालों पर भी जुर्माना की कार्रवाई की जाए और सख्ती से लिया जाए। उन्होंने पॉलिथीन की बिक्री रोकने के भी सख्त आदेश दिए हैं उन्होंने जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा की ओर वृक्षारोपण पर की जियो टैगिंग पूरी न होने पर भी नाराजगी जाहिर की है।

