देश की राजधानी दिल्ली का भारत मंडपम हॉट सेंटर बन हुआ है G-20 शिखर सम्मेलन के लिए विदेशी मेहमानों का कार्यक्रम स्थल भारत मंडपम पर पहुंचने का सिलसिला जारी है पीएम मोदी खुद सभी मेहमानों का गर्म जोशी के साथ स्वागत कर रहें हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर ट्विट करते हुए G-20 के विदेशी मेहमानों का स्वागत करते हुए लिखा- ‘वसुधैव कुटुंबकम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य। मैं जी20 शिखर सम्मेलन के प्रतिभागियों को टिकाऊ, समावेशी और मानव-केंद्रित विकास के लिए एक वैश्विक रोडमैप के इस दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में उनके प्रयासों में सफलता की कामना करती हूं।
A warm welcome to all Heads of Delegations of the G20 nations, Guest countries, and International Organisations participating in the 18th G20 Summit in New Delhi.
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 9, 2023
India's G20 Presidency theme, ‘Vasudhaiva Kutumbakam – One Earth, One Family, One Future’, is a global roadmap for…
प्रधानमंत्री मोदी जी20 के विदेशी मेहमानों का कर रहे गर्मजोशी से कर रहे स्वागत
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस, ओईसीडी (आर्थिक सहयोग और विकास संगठन) के महासचिव माथियास कॉर्मन, इवेला-विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक के नगोजी ओकोन्जो, कोमोरोस के राष्ट्रपति, अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष अज़ाली असौमानी, ओमान वीसी असद बिन तारिक बिन तैमुर अल सईद का गर्मजोशी से स्वागत किया।
भारत मंडपम में नाइजीरिया के पीएम बोला अहमद टीनूबू, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग, स्पेन की उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो संतामारिया, यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, संयुक्त मैक्सिकन के इकोनॉमी मिनिस्टर, रकेल ब्यूनरोस्त्रो सांचेज, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन पहुंच गए हैं. यहां प्रधानमंत्री मोदी ने सभी का स्वागत किया।
र्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, टर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन भी भारत मंडपम पहुंच गए हैं।
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्टपति बाइडेन की शुक्रवार मुलाकात में हुई ये बातचीत
शुक्रवार की शाम जब बाइडेन दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी के साथ उन्होनें द्विपक्षीय बैठक की इस बैठक के दौरान 5जी और 6जी स्पेक्ट्रम, यूक्रेन, सिविल न्यूक्लियर क्षेत्र में प्रगति और उभरती प्रौद्योगिकियां पर भी चर्चा की भी संभावना है। जेक सुलिवन ने हालांकि उन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की कि अमेरिका खाड़ी देशों और अन्य अरब देशों को जोड़ने के लिए भारत और अरब देशों के साथ एक प्रमुख रेल समझौते की घोषणा करने की योजना बना रहा है, लेकिन कहा कि यह एक पहल है जिसमें अमेरिका ने अपने सहयोगियों के साथ प्रयास किया है।
Happy to have welcomed @POTUS @JoeBiden to 7, Lok Kalyan Marg. Our meeting was very productive. We were able to discuss numerous topics which will further economic and people-to-people linkages between India and USA. The friendship between our nations will continue to play a… pic.twitter.com/Yg1tz9kGwQ
— Narendra Modi (@narendramodi) September 8, 2023

