Noida News : गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस की छवि धूमिल करने वाले ग्रेटर नोएडा पुलिस का एक सिपाही और उप निरीक्षक पर बड़ी कार्रवाई गौतमबुद्ध नगर की पुलिस मुखिया लक्ष्मी सिंह द्वारा देखने को मिली हैं। सिपाही को बर्खास्त कर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं उप निरीक्षक को सस्पेंड कर थाना प्रभारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षी अंकित बालियान की तैनाती थाना रबूपुरा गौतमबुद्ध नगर एवं पीड़ित कबाड़ी के बीच व्हाट्सएप कॉल पर हो रही वार्ता जिसमें आरक्षी अंकित बालियान द्वारा पीड़ित से एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है और पैसे नहीं देने पर मुकदमे में वांछित करने की धमकी दी जा रही है।
यह भी पढ़ें : Noida : Vishal Mega Mart के एक स्टोर पर गंभीर आरोप, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज
सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल
मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ऑडियो का लेकर डीसीपी ग्रेटर नोएडा से जांच कराई। जांच के बाद दोषी आरक्षी के खिलाफ़ थाना बीटा–2 पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर अंकित बालियान को डीसीपी ग्रेटर नोएडा की रिपोर्ट पर पुलिस सेवा से बर्खास्त किया गया है और संबंधित विवेचक उप निरीक्षक विमलेश थाना रबूपुरा को निलंबित किया गया है। थाना प्रभारी रबूपुरा के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

