Noida Police Encounter News : गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है, सेंट्रल नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में तीन दिन पहले एक युवक ने एक घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सेंट्रल नोएडा पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे दिनदहाड़े मुठभेड़ में महिला की गोली मारकर की हत्या करने वाले शातिर बदमाश को धर दबोचा है।
सेंट्रल नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ा शूटर, मुठभेड में अरेस्ट
सेंट्रल नोएडा में दिनदहाड़े बादलपुर पुलिस की शूटर से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। तीन दिन पहले इसी बदमाश ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। महिला की हत्या के बाद जिले में हड़कंप मच गया था। बता दें मृतक की सास ने एक लाख रूपए देकर कराई थी। हत्या की वजह थी कि बेटा बहू के वश में रहता था। मृतक महिला पहले ही एक पति को छोड़ चुकी थी और दूसरे से शादी की थी । थाना बादलपुर पुलिस ने हत्या का 3 दिन के अंदर ही खुलासा कर दिया है। मुठभेड़ में आरोपी से एक पिस्टल बरामद हुई है।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चलाई गोली
एसएचओ बादलपुर ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका सोनी की सास गीता ने बदमाशों को एक लाख रुपए की सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई थी। मृतका की पूर्व में विनोद नामक व्यक्ति से शादी हुई थी। वह उसे छोड़कर आरोपी गीता के बेटे मौसम के साथ रह रही थी। इस बात से गीता काफी परेशान थी। उसे सोनी के चरित्र पर काफी शक था। उसने अपने बेटे और बहू को मनाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने। इसके बाद महिला ने सुपारी देकर हत्या करवाने का निर्णय लिया। आरोपी महिला फरार है। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी महिला की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

