निशांत शर्मा
नोएडा के गौतमबुद्ध नगर शहर में शराब को सरकारी रेट पर न बेच कर ओवर रेट बेचा जा रहा है। सूत्र यह कि कार्य शराब दुकान मालिक आबकारी विभाग के अधिकारियों से मिली भगत कर रहे हैं। जिसकी वजह से आए दिन सेल्समैन और ग्राहक के बीच दुकानों पर झगड़े हो रहे हैं।
प्रिंट रेट से दस से बीस रूपये अधिक बेची जा रही शराब
गौरतलब है कि अंग्रेजी हो या फिर देसी या बीयर शराब दुकान सभी दुकानों में प्रिंट रेट से दस से बीस रुपए अधिक दर पर बेची जा रही है, साथ ही शराब की दुकानों पर रेट लिस्ट भी नहीं लगी है। वहीं शराब की मिल रही शिकायत के बावजूद आबकारी विभाग कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। सोशल मीडिया पर दर्जनों वीडियो ओवर रेटिंग करते हुए वायरल हो रहे हैं जिसमें आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर और कर्मचारियों की पोल खुल रही है।
जिले में सबसे ज्यादा ओवररेटिंग सर्किल 3, कई वायरल वीडियो निम्न प्रकार
1) नोएडा फेस टू कचेरी अग्रेजी शराब दुकान से एक बीयर की कैन को सेल्समैन द्वारा प्रिंट रेट से अधिक 10 रुपए अतिरिक्त बेचते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई है।
2) नोएडा के भंगेल धर्म कांटे के सामने बियर की दुकान पर 5000 बियर की कैन 120 रूपए प्रिंट रेट को 130 रुपए में बेचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई और लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
3) नोएडा फेस टू नागला चरण दास में शराब ठेके पर ओवर रेटिंग खुलेआम की जा रही हैं बियर की कैन को 130 रूपए की केन बेची जा रही है 140 रूपए में सेल्समैन ऑनलाइन एक्सट्रा पेमेंट लेने से भी नहीं कतरा रहा।
4) नोएडा ककराला अंग्रेजी शराब के ठेके पर रॉयल स्टैज का क्वार्टर 180 रूपए का बेचा जा रहा 190 में जिसकी वीडियो वायरल हो रही है।
5) नोएडा सेक्टर 94 श्मशान घाट के बराबर वाले ठेके पर खुलेआम ओवर रेटिंग किंगफिशर की कैन 130 रूपए की बियर 140 रुपए में दो बियर के लिए गए 280 रूपए।
6) नोएडा कार मार्केट गेझा सेक्टर 92 स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में एलीफेंट बियर कैन को 10 रुपए ओवर वसूले जा रहे हैं जिसमें खुद ग्राहक सेल्समैन से नोक- झोंक करते हुए भी वीडियो में दिखाई दे रहा है।
इसके आलावा ग्रेटर नोएडा के देहात इलाके में खुलेआम ओवर रेटिंग श्याम नगर मंडी दनकौर बियर दुकान पर प्रत्येक बियर की कैन पर लिए जा रहे हैं 10 रूपए एक्स्ट्रा लिए जा रहे हैं जिसकी वीडियो वायरल हो रही हैं।
ट्विटर अकाउंट सोशल मीडिया पर लोग ट्वीट कर कार्रवाई की कर रही मांग, जिला आबकारी अधिकारी और जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर समेत कार्रवाई की मांग की जा रही हैं लगभग दर्जनो सोशल मीडिया पर वीडियो हो रही है वायरल।
ओवर रेटिंग में होगी सख्त कार्रवाई..DEO सुबोध कुमार
ग्रेटर नोएडा में हो रही ओवररेटिंग को लेकर जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार का कहना है कि लगातार आ रही शिकायत पर ओवररेट पर शराब बेच रहे दुकानों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है सबसे पहले गोपनीय तरीके से खरीदारी की जाती है और अगर कोई वीडियो सामने आती है तो उसे सीधा नोटिस दिया जाता है और तीन दिन में जवाब मांगा जाता है अगर जवाब सही नहीं है तो 75000 की जमाने की कार्रवाई की जाती है। वह उन्हें सख्त हिदायत भी दी जा रही है। साथ ही फिर ओवर रेट बेचने वाले सेल्समैन को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा रहा है ट्वीटर अकाउंट सोशल मीडिया से मिल रही हैं ज्यादा शिकायते। लगातार मेरे द्वारा दुकानदार अनुज्ञापियों को भी सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं और जिले में संबंधित सभी इंस्पेक्टरों और कर्मचारियों को भी सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं।

