नोएडा। थाना फेस 3 पुलिस ने सहकर्मी युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर सेक्टर-70 से आकाश, निवासी बादलपुर को गिरफ्तार किया गया। आकाश के खिलाफ सहकर्मी युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। बता दें कि गत 27 जुलाई को एक युवती ने आकाश के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शादी करने से किया साफ इनकार
शिकायत में युवती ने बताया कि वह और आकाश दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और नजदीकियां बढ़ी। जिसके बाद आकाश ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती के मुताबिक जब उसने आकाश से शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया।
रिपोर्ट – निशांत शर्मा

