Sanatana Dharma Controversy : सनातन धर्म को लेकर लगातार कुछ नेता टिप्पणी कर रहे हैं, इसी कड़ी में अब डीएमके नेता ए राजा ने भी बयान दिया है। ए राजा ने सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन के द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि उदयनिधि ने तो सनातन की तुलना करते हुए विनम्रता दिखाई।
राजा ने सनातन को बताया HIV
डीएमके नेता और तमिल नाडू के मुख्मंत्री एम के स्टालिने के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन पर बयान देने के बाद डीएमके के एक और नेता ए राजा ने सनातन पर टिप्पणी की है, उन्होंने सनातन की बराबरी HIV और कुष्ठ रोग से कर दी।
कांग्रेस ने खुद को बयान से किया अलग
कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हए कहा कि कांग्रेस ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी धर्मों को साथ लेकर चलते हैं, किसी भी धर्म को कमतर नहीं करना चाहिए, संविधान भी इसकी इजाजत नहीं देता है। सर्व धर्म समभाव में विश्वास करने वाली पार्टी है कांग्रेस।
पीएम मोदी ने भी दी थी प्रतिक्रिया
सनातन को लेकर बयान के बारे में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बैठक में कहा थी कि सनातन को लेकर हो रही बयानबाजियों का कड़े शब्दों में प्रतिकार करें। पीएम मोदी ने आगे मंत्रियों को हिदायत देते हुए ये भी कहा था कि भारत विवाद पर बोलने से बचें।

