Noida News: सेक्टर-63 स्थित नेक्सजेन एनर्जिया लिमिटेड के पूर्व कर्मचारियों पर कंपनी के ग्राहकों का डाटा चोरी कर एंव उन्हें डिलीट करने के मामले में पूर्व कर्मचारी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कंपनी की ओर से इनके खिलाफ पूर्व में शिकायत दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि उत्कर्ष गुप्ता, राहुल रस्तोगी, प्रिया खरे, सुधीर कुमार, गजानन देश मुख, श्वेता सिंह ने मिलकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने बताया कि उत्कर्ष गुप्ता ने पिछले साल ही कंपनी को जॉइन किया था । इसके बाद से वे ग्राहकों का डाटा चोरी करने लगे। साथ ही कंपनी को बिना बताए ही समान प्रतियोगी कंपनी बनाने लगे।
जान से मारने की धमकी
उन्होंने बताया कि कंपनी एचआर पॉलिसी के तहत एक ट्रेड में 3 साल तक काम नहीं कर सकते है। जबकि उत्कर्ष गुप्ता ने अपने दोस्त राहुल रस्तोगी को कंपनी में बुलाया और कंपनी के अन्य लोगों के साथ मिलकर एक नई कंपनी बना ली। डाटा चोरी करते पाए जाने पर इन लोगों ने जान से मारने तक की धमकी दे डाली। कंपनी के महत्वपूर्ण दस्तावेजों और जानकारी को व्यक्तिगत मेल और पेन ड्राइव में लिया गया।
कंपनी के द्वारा उपलब्ध कराए गए फोन, सिम, लैपटॉप आदि जोकि महत्वपूर्ण जानकारी से भरे थे। उसे बाहर ले जाकर समान कंपनी बनाई। इस मामले में थाना सेक्टर-63 पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस ने इस मामले में सभी छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों से पूछताछ कर उनको गिरफ्तार कर सकती है।
यह भी पढ़ें: किंग खान की जवान हुई रिलीज, पहले ही दिन मचा दिया गर्दा

