महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगाठ पर गुरुवार को महानगर कांग्रेस से पद यात्रा निकाली गई। उन्होंने इसके बाद एक जनसभा का आयोजन भी किया, जिसका संचालन संगठन प्रभारी ओमदत्त गुप्ता ने किया। चौधरी ने कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगाँठ है और राहुल गांधी ने इस यात्रा के दौरान भारत की सबसे लंबी पद यात्रा निकाली, लगभग 4081 किलोमीटर की। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने करोड़ों देशवासियों से सीधे मुलाकात की और विचारों का आदान-प्रदान किया। इसके परिणामस्वरूप, देश की जनता ने राहुल गांधी को पसंद किया और इस यात्रा के बाद हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के चुनाव में भारी जीत हासिल की है। जल्दी ही होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में हमारी पार्टी पांचों राज्यों के चुनाव जीतने जा रही है और 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन देश की बहुत झूठी पार्टी (बीजेपी) को धराशायी कर देगा।
जनसभा में कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद
जनसभा में वक्ताओं में मुख्य रूप से सुशांत सुरेंद्र प्रकाश गोयल पूर्व प्रत्याशी, कामेश रतन (प्रदेश सचिव महानगर प्रभारी), महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश कुमारी, पूर्व जिला अध्यक्ष कार्तिक कौशिक, पार्षद प्रवीण कुमार, पुष्पा रावत, कासम प्रधान, उज्जवल गर्ग, श्रीचंद दिवाकर, महेश चंद्र उपाध्याय, अशोक धनकर, रितेश कसाना, अभिनव आर्य, रिजवान मलिक, इकरार मलिक, आशुतोष गुप्ता मीडिया प्रभारी, कुलभूषण, मोनू, खुर्शीद खान, सविता जयसवाल, योगेश कुमार, बलराज चावड़ा, तरुण रावत, जितेंद्र गॉड धोबी, विक्रांत चौधरी, बाबूराम शर्मा, ललिता, मंजू, अभिषेक, जानवी जयसवाल, अविरल एस कुमार, राहुल पाल, देवराज, बाबू राय, नितिन त्यागी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।”

