ग्रेटर नोएडा शहर से सटे दनकौर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां पर बालू खेड़ा गांव में सो रहे दो लोगों दो लोगों पर फावड़े से हमला कर दिया गया जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों व्यक्ति आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं मामले की जानकारी मिलने पर थाना दनकौर पुलिस समेत आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की जानकारी भी जुटा रहे है।
अपने ही घर में दो लोगों की गई जान
जानकारी के अनुसार दनकौर थाना क्षेत्र के बालू खेड़ा गांव में तड़के दो लोग अपने ही घर में खून से लतपथ पाए गए बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त हैं और अपने घर पर सो रहे थे बुधवार की रात किसी समय दोनों पर जानलेवा हमला किया गया।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है
दोनों दोस्तों पर फावड़े से हमला किया गया आज सुबह परिवारजन जब सोकर उठे तो दोनों को खून से लटपट देखा गया मामले की जानकारी पाकर थाना दनकौर पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

