आज जन्माष्टमी के पावन पर्र पर नोएडा के इस्कॉन मंदिर में इस बार भव्य रूप से जन्माष्टमी मनाई जाएगी इसके लिए सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई है आज भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की जाएगी उसके बाद 256 प्रकार का भोग लगाया जाएगा जिसमें नमकीन मिठाइयां, नमकीन कचोरी, पिज़्ज़ा पास्ता पराठे को भी शामिल किया गया है इसके बाद दूध दही शहद घी फलों के रस से जलाभिषेक किया जाएगा भगवान को फूल चढ़ाने के बाद उनकी स्तुति भी की जाएगी।
इस बार पांच देश सिंगापुर कनाडा मॉरीशस अमेरिका और फ्रांस से करीब 200 से ज्यादा श्रद्धालु भी इस्कॉन मंदिर में आ रहे हैं करीब 5 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।
5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
इस्कॉन मंदिर के मीडिया प्रभारी एकांत धाम दास ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी नोएडा में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा पिछले साल लगभग 5 लाख श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने पहुंचे थे ऐसे में इस पर करीब 5 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है वही 500 से ज्यादा मंदिर में वालंटियर लगाए गए हैं मंदिर के चारों तरफ 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं जिससे दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की निगरानी की जाएगी श्रद्धालुओं को किसी तरीके की दिक्कत ना हो इसके लिए 500 से ज्यादा वालंटियर भी तैनात किए गए हैं कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और नोएडा के विधायक पंकज सिंह को भी आमंत्रित किया गया है इसके अलावा उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमलाव बाथरूम को भी गेस्ट के रूप में बुलाया गया है तीन स्थानों पर श्रेणी के हिसाब से अभिषेक की भी व्यवस्था की गई है।
इस बार भगवान श्री कृष्ण को विशेष पोशाक पहनाई
मंदिर में रात 12:00 बजे तक अखंड कीर्तन भी चलता रहेगा श्रद्धालुओं के लिए दिनभर प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है इस बार भगवान श्री कृष्ण को विशेष पोशाक पहनाई जाएगी।
दर्शन के लिए आए भक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर 33 और सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 19 में भक्तों की भारी भीड़ जोड़ने की उम्मीद है इसको देखते हुएरूट भी डाइवर्ट किए गए हैं दर्शन के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की सुविधा न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिस पर कोई भी कभी भी कॉल कर सकता है।

