INDIA VS BHARAT NEWS : ‘इंडिया बनाम भारत’ पर राजनैतिक गलियारों में लगातार हलचल जारी है, इसे लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी इंडिया vs भारत (INDIA vs BHARAT) के नाम को लेकर विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।
उमर अब्दुल्ला ने कहा बदलेंगे ‘I.N.D.I.A’ का नाम
नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ‘इंडिया’ और ‘भारत‘ नाम पर मचे विवाद पर कहा कि हम अपने गठबंधन I.N.D.I.A का नाम बदल देंगे। अगर हमें ऐसा लगता है कि इस नाम की वजह से देश का खर्च बढ़ सकता है तो हम गठबंधन का नाम बदलने पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस नाम की वजह से हम देशवासियों को परेशान नहीं करना चाहते हैं।
उमर से पहले शशि थरूर ने दिए नाम बदलने के संकेत
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आज भारत और इंडिया पर छिड़े विवाद को लेकर कहा कि हम अपने गठबंधन का नाम INDIA से बदलकर BHARAT रख दें तो शायद सत्ताधारी पार्टी देश का नाम बदलने का बचकाना खेल बंद कर दे। शशि ने इंडिया की जगह भारत नाम का भी फुलफॉर्म बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हम अपने अलायंस का नाम Betterment, Harmony And Responsible Advancement for Tomorrow (BHARAT) रख देंगे।

