INDIA VS BHARAT NEWS : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आज भारत और इंडिया पर छिड़े विवाद को लेकर कहा कि हम अपने गठबंधन का नाम INDIA से बदलकर BHARAT रख दें तो शायद सत्ताधारी पार्टी देश का नाम बदलने का बचकाना खेल बंद कर दे। शशि ने इंडिया की जगह भारत नाम का भी फुलफॉर्म बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हम अपने अलायंस का नाम Betterment, Harmony And Responsible Advancement for Tomorrow (BHARAT) रख देंगे।
क्या है भारत को लेकर विवाद ?
हाल ही में राष्ट्रपति भवन द्वारा एक निमंत्रण पत्र भेजा गया, जहां भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जी-20 के मद्देनज़र भारत आ रहे विदेशी मेहमानों को भोजन का न्योता दिया गया था। विवाद ये हुआ कि पत्र में आमतौर पर President of India लिखा रहता है लेकिन इस बार पत्र में President of Bharat लिखा गया था। इसी को लेकर विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि उनके गठबंधन ने इंडिया नाम रख लिया है, इसलिए सरकार देश का ही नाम बदल रही है।

